{"_id":"62acbb1614b4e7453e45e6ef","slug":"first-in-poster-competition-shrinagar-news-drn4148637187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में ब्लड ग्रुपिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें साहिलराज ने बाजी मारी।
शुक्रवार को बेस अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक की ओर से ब्लड ग्रुपिंग (रक्त समूह) सप्ताह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह असवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लानी जरूरी है। लोगों को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी भी होनी आवश्यक है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कोई दिक्कत न हो।
पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. दीपा हटवाल और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने अपील की कि रक्तदान जैसे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए ताकि अस्पताल में गंभीर या जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके।
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर विक्टर मसीह ने बताया कि जिन लोगों को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी नहीं है। वह ब्लड बैंक में अपने ब्लड ग्रुप की जांच करा सकते हैं। जांच के बाद उन्हें ब्लड ग्रुप संबंधी कार्ड जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साहिल राज पहले, जगदीश दूसरे और वैष्णव घिल्डियाल तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष नरेश नौटियाल, भाजपा नेता कुशलानाथ, सभासद विभोर बहुगुणा, अनूप सती, चैतन्य किशोर अंथवाल और भावना समेत पैरामेडिकल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।