फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   fire in Parchun store

परचून की दुकान में लगी आग

Sun, 22 Nov 2015 06:34 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 22 Nov 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला में शनिवार रात एक परचून की दुकान में आग लगने से उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आधी रात को दुकान से आग की लपटें निकलती देख क्षेत्र से गुजर रही 108 एंबुलेंस ने सायरन बजाकर लोगों को जगाया और आग लगने की सूचना दी। सायरन की तेज आवाज सुनकर जागे लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब डेढ़ काशीरामपुर तल्ला से गुजर रही 108 ने एक दुकान में आग की लपटें देखी तो तेज सायरन बजाकर लोगों को जगा दिया। इसके बाद लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड भी काशीरामपुर की भुलभुलैया गलियों में घूमते हुए किसी तरह घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पुलिस के अनुसार कृपाल सिंह रावत की परचून की दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी। शटर इतना गर्म था कि उसे हाथ लगाना तो दूर उसके करीब जाने में भी डर लग रहा था। फायर बिग्रेड ने पानी डालकर शटर को ठंडा किया, तब जाकर शटर खोला जा सका। आग के कारण दुकान के अंदर का पूरा सामान खाक हो गया। दीवारों और छत का प्लास्टर तक निकल चुका था। दुकान मालिक ने अग्निकांड को साजिश करार दिया, हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। दुकान स्वामी की ओर से फायर बिग्रेड को सत्तर से एक लाख रुपये के बीच के नुकसान की आशंका जाहिर की गई है। फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना रात दो बजे मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed