{"_id":"66eb22e7a5754c083508ecc4","slug":"essay-competition-held-in-hindi-fortnight-winners-awarded-pauri-news-c-5-1-gkp1010-504700-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हिंदी पखवाड़े में हुई निबंध प्रतियोगिता, विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हिंदी पखवाड़े में हुई निबंध प्रतियोगिता, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार को हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने पुरस्कृत किया।
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल परिसर में भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी भाषा का विकास कैसे किया जाए विषय पर सीनियर और जूनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में शिवम नेगी, अभिनव नेगी, आयुषी बुड़ाकोटी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अनन्या ने प्रथम, गौरी नेगी ने द्वितीय एवं अक्षिता नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षिका मीना थलेड़ी, कविता जजेड़ी, मालती पोखरियाल शामिल रहीं।
प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने बताया कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विद्यालय में वाद-विवाद, कविता वाचन, निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, ताकि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को विकसित किया जा सके। उन्होंने छात्रों से हिंदी भाषा में काम करने की अपील करते हुए कहा कि हिंदी भाषा पर हमें गर्व करना चाहिए और हिंदी भाषा के प्रसार के लिए हमेशा अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को महत्व देने की शुरुआत हमें अपने घरों से करनी चाहिए। हिंदी का उपयोग सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में करना होगा।