फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Envelopes of promoted employees will open after CRR approval

सीआरआर अनुमोदन के बाद खुलेंगे पदोन्नत कर्मचारियों के लिफाफे

Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Envelopes of promoted employees will open after CRR approval
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से सीआरआर (कैडर रिक्रूटमेंट रुल्स) के अनुमोदन के बाद ही गढ़वाल विवि में प्रोन्नत अधिकारी/कर्मचारियों के लिफाफे खुल पाएंगे। हालांकि विवि की कोशिश है कि जब तक यूजीसी आरआरआर का अनुमोदन करती है, तब तक सभी संवर्गों में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) कर दी जाए।
विज्ञापन

वर्तमान में गढ़वाल विवि में सालों बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई है। गत माह ग्रुप ए के लिए डीपीसी संपन्न हुई थी। जबकि आगामी सोमवार से ग्रुप बी में 4200 ग्रेड पे से 4600 ग्रेड पद के पदों के लिए डीपीसी होगी। इसमें कार्यालय अधीक्षक और सुरक्षा अधिकारी के पद शामिल हैं। इसके बाद ग्रुप सी के पदों पर पदोन्नति होगी। वहीं, विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रचार मंत्री राकेश थपलियाल पदोन्नति से पूर्व अंतिम वरिष्ठता सूची एवं अनुमोदित सीआरआर को विवि की वेबसाइट में अपलोड करने और पदोन्नति प्रक्रिया में लिपिक संवर्ग को अन्य संवर्ग से अलग रखने की मांग की है। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार का कहना है कि अगले सोमवार से ग्रुप बी में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूजीसी ने सीआरआर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसी को ध्यान मेें रखते हुए विवि होमवर्क कर रहा है। यूजीसी से अनुमोदन होते ही लिफाफे खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed