फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ensuring the availability of basic facilities in every school is a priority: Dr. Rawat

हर विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: डॉ. रावत

Tue, 03 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Ensuring the availability of basic facilities in every school is a priority: Dr. Rawat
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीओ कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, भवन, चहारदीवारी, खेल मैदान, खेल सामग्री, ओपन जिम सहित सभी सुविधाओं की स्थिति का विवरण तैयार किया जाए।

मंत्री ने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक इंटर कॉलेज को जिम एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग के अपर निदेशक पदमेंदर बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट सहित भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed