फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Encouraged farmers to adopt natural and organic farming.

Pauri News: किसानाें को प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए प्रेरित किया

Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Encouraged farmers to adopt natural and organic farming.
पाबौ। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के निर्देशन में हुई कार्यशाला में खेती मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 12 क्लस्टरों में किसानों को पहाड़ों में जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, कम लागत में उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य सुधार और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से किसानों को रूबरू किया। साथ ही प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत, बीजामृत व घनजीवामृत को तैयार और उपयोग करने की विधियां बताईं। फसलों में कीट व रोग प्रबंधन के लिए नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और आग्नेयास्त्र आदि प्राकृतिक साधनों से भी किसानों को प्रयोगात्मक जानकारियां दीं। इस मौके पर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक विकास जोशी, मास्टर ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
पौड़ी में लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटा
पौड़ी। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मंगलवार को लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय संजय सिंह ने बताया कि शहर में लावारिस कुत्तों के झुंड शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे हैं। पालिका के मुख्य मार्ग, बस स्टेशन से लेकर मॉलरोड, एजेंसी चौक, कंडोलिया आदि चौराहों पर लावारिस कुत्तों के झुंड जमा हो रहे हैं। जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने पालिका से लावारिस कुत्तों के झुंड से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मुकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed