{"_id":"6ad765950c123d0d460f1969","slug":"stray-dogs-bit-three-people-pauri-news-c-5-1-drn1019-1094749-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटा
Tue, 20 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मंगलवार को लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय संजय सिंह ने बताया कि शहर में लावारिस कुत्तों के झुंड शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे हैं। पालिका के मुख्य मार्ग, बस स्टेशन से लेकर मॉलरोड, एजेंसी चौक, कंडोलिया आदि चौराहों पर लावारिस कुत्तों के झुंड जमा हो रहे हैं। जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने पालिका से लावारिस कुत्तों के झुंड से निजात दिलाने की मांग उठाई है।