फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vijayadashami festival celebrated in Devprayag

Pauri News: भगवान राम की उत्सव मूर्ति के किए दर्शन

Tue, 20 Oct 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 20 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami festival celebrated in Devprayag
देवप्रयाग। भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में विजयदशमी पर्व श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। पंरपरानुसार प्राचीन रघुनाथ मंदिर में भगवान की उत्सव मूर्ति प्रांगण स्थित प्राचीन पत्थर की छत्री में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन को रखी गई। जहां तीर्थ पुरोहित समाज व क्षेत्रवासियों द्वारा नवरात्र की हरियाली भगवान को समर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया। पुजारी पं. समीर पंचपुरी ने सभी पूजन विधि संपन्न कर श्रद्धालुओं को रोली लगाकर हरियाली बांटी। दशानन रावण पर अयोध्या पति राजा राम की विजय के उपलक्ष्य में यहां उत्सव मूर्ति की विशेष आरती भी की गई। नगर के परंपरागत लोक वादकों द्वारा इस अवसर पर ढोल दमाऊ से नौबत बजाकर भगवान राम का वंदन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article