{"_id":"6ad767ce746ee6b628052318","slug":"people-in-the-devalgarh-area-are-facing-a-drinking-water-crisis-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127624-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवलगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवलगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग परेशान
Tue, 20 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर।
खिर्सू ब्लॉक के देवलगढ़ क्षेत्र में करीब एक महीने से पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। लोग हैंडपंपों और प्राकृतिक जलस्रोतों के सहारे अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। भटोली पेयजल योजना की लाइन कोल्ठा गांव के समीप क्षतिग्रस्त होने से यह संकट पैदा हुआ है। देवलगढ़ प्रधान सुमन देवी ने बताया कि पिछले एक-डेढ़ महीने से कभी पानी आ रहा है कभी नहीं आ रहा है। पूरे महीने में केवल चार से पांच दिन ही पेयजल आपूर्ति सही तरीके से हो पाई है। देवलगढ़ के ताजबर कुमार और अखाड़ा के रोहित, मोहन पुरी स्वयं फीटर सुनील के साथ कोल्ठा, भैंसकोट गांव के नीचे क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। प्रधान प्रतिनिधि ताजबर ने बताया कि विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जलसंस्थान के जेई आयुष कंडारी ने बताया कि भटोली पेयजल योजना की पाइप लाइन जिस स्थल पर क्षतिग्रस्त हुई है उसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही लाइन ठीक कर क्षेत्र में सामान्य पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
चौरास के 16 गांवों में आज से सुचारु होगी पेयजल आपूर्ति
कीर्तिनगर। मढ़ी-चौरास-जाखणी ग्राम समूह पेयजल योजना के पंप में सिल्ट जमा होने और तकनीकी खराबी आने से चौरास क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता राहुल कोटियाल ने बताया कि पुरानी पेयजल योजना से आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पानी कम होने के कारण मढ़ी और मंगसू चौरास क्षेत्र में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। जल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता अजय गुरुंग ने बताया कि पंप की तकनीकी खराबी ठीक कर दी गई है। बुधवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। योजना के तीनों पंपों की जांच के लिए तकनीकी टीम भी बुलाई गई है, ताकि आपूर्ति में दोबारा बाधा न आए और इस क्षेत्र के 16 गांवों के लिए इस योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है। संवाद