फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees will go on hunger strike for old pension scheme

पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारी करेंगे अनशन

Mon, 10 Aug 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Employees will go on hunger strike for old pension scheme
जिला मुख्यालय पौड़ी में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर परिवार सहित अनशन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो परिवार सहित अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई, जिसमें मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार कर्मचारियों के वेतन से कटने वाली राशि को शेयर बाजार में निवेश कर रही है, जो कि पूरी तरह गलत है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो परिवार सहित अनशन किया जाएगा। ऑनलाइन बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, प्रदेश संयोजक मिलेंद्र बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, गढ़वाल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल संयुक्त सचिव सौरभ नौटियाल, मंडलीय संयोजक जसपाल रावत, भवान नेगी, कविता कोटनाला, निर्मला थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed