फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis given on identification and documentation of heritages

Pauri News: विरासतों की पहचान और दस्तावेजीकरण पर दिया गया जोर

Sun, 28 Apr 2024 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Apr 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on identification and documentation of heritages
श्रीनगर। भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट गढ़वाल क्लब की ओर से प्राचीन विरासतों की जागरुकता, संवर्धन एवं संरक्षण विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय ग्रामीण विरासत और विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश का अपना इतिहास और कल्चर है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. योगेंद्र नारायण ने कहा कि हेरिटेज केवल बिल्डिंग से संबंधित नहीं है। छात्रों में अपने धरोहर एवं विरासतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. एमएम सेमवाल द्वारा गढ़वाल क्लब के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर निदेशक पूनम चांद ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न जिलों में हेरिटेज कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डॉ. नागेंद्र रावत ने बताया कि उनके द्वारा 300 गढ़ों को चिह्नित किया गया है, जिसमें 200 को पुष्टिकरण किया गया है। डॉ. सर्वेश उनियाल ने कहा कि उनके द्वारा देवलगढ़, चांदपुर गढ़ तथा गोपेश्वर मंदिर, ऋषिकेश से देवप्रयाग तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed