फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Eklavya and Arnav will participate in state level competition

Pauri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे एकलव्य व अर्णव

Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eklavya and Arnav will participate in state level competition

विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी गढ़वाल चंडीगांव में आज जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 15 ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ़ एमपी उनियाल ने प्रतिसागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के तहत पहला राउंड अबेकस के साथ, दूसरा राउंड बिना अबेकस के साथ व तीसरा राउंड विजुअल राउंड हुआ। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मांगल्या गांव यमकेश्वर के एकलव्य ने 150 में सं 150 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बैजरों बीरोंखाल के अर्णव ने दूसरा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खदरासी नैनीडांडा की प्रियांशी रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने स्मृति चिन्ह ,स्कूल बैग, नोटबुक व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डायट प्रवक्ता डॉ़ शिव शंकर डिमरी, डाॅ़ धनेंद्र लिंगवाल, विनय किमोठी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed