फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Eighty-four motor bridges connecting 50 villages are rubble

50 गांवों को जोड़ने वाले चौरास मोटर पुल मलबे से पटा

Fri, 17 Jul 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eighty-four motor bridges connecting 50 villages are rubble
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर और कीर्तिनगर ब्लाक के करीब 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले श्रीनगर-चौरास मोटर पुल पर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ जमा होने से लोगों का चलना मुश्किल हो चुका है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से पुल पर जमा मलबे को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बरसाती गदेरे और सड़क के पानी की निकासी के लिए बने स्कपर के बंद होने से बरसाती गदेरे का मलबा और पानी चौरास मोटर पुल पर जमा हो रहा है, जिससे पुल पर पानी की निकासी के रास्ते बंद होने से पुल दलदल में तब्दील हो चुका है। चौरास निवासी वीरेंद्र सिंह व आनंद सिंह ने समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण से यह समस्या पैदा हुई है। कहा कि लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण तो किया गया, लेकिन उक्त स्थान पर नया स्कपर नहीं बनाया गया। जिस कारण बारिश का पानी और मलबा बहकर पुल पर जमा हो रहा है। लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि पुल पर गिरा मलबा साफ किया जा रहा है। जबकि एनएच पर पानी की निकासी के लिए बनाए गए स्कपर के बंद की शिकायत एसडीएम से की गई है। वहीं लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर राजीव शर्मा का कहना है कि विभाग की ओर से एनएच के उक्त स्थान पर मानकों के अनुसार चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य करवाया गया है। शायद बारिश से गदरे में मलबा आने से स्कपर बंद हो गया। उसे शीघ्र खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed