{"_id":"6aa7d1b1a04e16787b0218d8","slug":"doctors-strike-cripples-health-services-in-base-shrinagar-news-c-53-1-sri1005-126261-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई बेस की स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई बेस की स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
श्रीनगर। बेस अस्पताल में कार्यरत पीजी रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की हड़ताल का असर अब बेस की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। चिकित्सक पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। हालांकि यह हड़ताली चिकित्सक इमरजेंसी सेवाओं में कार्य कर रहे हैं। केवल रूटीन ओपीडी और ओटी का ही बहिष्कार किया जा रहा है।
चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में रोगी बेस अस्पताल इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में रेजिडेंट की हड़ताल से उन्हें भी परेशानियां होने लगी हैं। जिस ओपीडी में दो से तीन चिकित्सक तैनात होते हैं वहां एक चिकित्सक होने से ही मरीजों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडे ने बताया कि नॉन पीजी और जेआर कार्य पर वापस लौट चुके हैं, आंदोलित रेजिडेंट को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है। रेजिडेंट की हड़ताल से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर थोड़ा-बहुत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
चौथे दिन में हड़ताल पर डटे रेजिडेंट
वन नेशन वन स्टाइपेंड की मांग को लेकर पीजी रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। बेस अस्पताल ओपीडी ब्लॉक के सम्मुख आंदोलित रेजिडेंट ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।