फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Doctors giving services for five days, missing for five days

चिकित्सक पांच दिन दे रहे सेवाएं, पांच दिन लापता

Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors giving services for five days, missing for five days
जिले के पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी पाबौ में डॉक्टर पांच दिन लगातार दो पालियों में सेवाएं देने के बाद पांच दिन गायब रहते हैं। चिकित्सालय में दो पालियों में सेवाएं देने वाले डाक्टर उपस्थिति पंजिका में अलग पेज और अन्य कुछ डाक्टर अलग पेज में हस्ताक्षर करते हैं। सीएचसी पाबौ में एक्स-रे हो रहे हैं लेकिन एक्स-रे प्रिंट नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में इसके अलावा कई प्रकार की खामियां हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल कलस्टर में शामिल सीएचसी पाबौ का नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को अस्पताल में कई प्रकार की खामियां मिलीं। सीएमओ ने निरीक्षण रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दी हैं। सीएमओ डा. कुमार ने बताया कि सीएचसी पाबौ की उपस्थिति पंजिका को देखने से पाया गया कि यहां चिकित्सक लगातार दो पालियों में पांच दिन काम कर रहे हैं, उसके बाद पांच दिन तक वे कोई सेवा नहीं दे रहे हैं। दो पालियों में सेवाएं देने वाले पंजिका के अलग पेज और अन्य कुछ डाक्टर अलग पेज में उपस्थिति हस्ताक्षर कर रहे हैं। एक डाक्टर के पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर उनके अवकाश या अनुपस्थिति के संबंध में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष, लेबर रूम के साथ ही सभी कक्षों व टायलेट में गंदगी पाई गई। भर्ती मरीजों के बेड पर बीएचटी प्रदर्शित नहीं की गई थी। साथ ही किसी भी बेड पर बेड सीट नहीं थी। अस्पताल में एक्स-रे मशीन से एक्स-रे प्रिंट भी नहीं हो रहे थे। सीएमओ डा. कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन सामने आई कमियों को जल्द दूर नहीं करता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed