{"_id":"67b7631371cb1c16790bfeb6","slug":"dm-stopped-salary-of-state-tax-officer-kotdwar-due-to-slow-progress-of-revenue-collection-pauri-news-c-5-1-gkp1010-624344-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर डीएम ने रोका राज्य कर अधिकारी कोटद्वार का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर डीएम ने रोका राज्य कर अधिकारी कोटद्वार का वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली नहीं होने पर अफसरों को फटकार लगाई। डीएम ने राजस्व वसूली की कम प्रगति पर राज्य कर अधिकारी कोटद्वार के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में यातायात नियमों की हीलाहवाली पर एसडीएम, सीओ व एआरटीओ से स्पष्टीकरण तलब किए।
कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने कोटद्वार में यातायात नियमाें की अनदेखी होने पर चिंता जताई। कहा कि कोटद्वार में अधिकांश दोपहिया वाहन यातायात नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। डीएम ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही खनन अधिकारी, एसडीएम व सीओ को कोटद्वार क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने को कहा।
बताया कि राज्य कर कोटद्वार द्वारा बीते वित्तीय वर्ष 90.08 फीसदी राजस्व वसूली की गई। जबकि इस साल 86.71 फीसदी ही वसूली हुई है। जिस पर डीएम ने विभागीय अफसर का वेतन रोकने के निर्देश दिए साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को खिर्सू में बासा होमस्टे, सतपुली के हट्स एवं फिशरीस सेंटर व पौड़ी में हंटर हाउस का 15 दिनों में संचालन शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा बीते अप्रैल से इस जनवरी तक 12997 चालन, 489 वाहन सीज व 186.47 लाख की वसूली की गई। खनन विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 279 छापा मारकर 130 वाहन सीज व अवैध खनन में लिप्त वाहनों से 29.24 लाख की राजस्व वसूली की। इस मौके पर एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, एलडीएम प्रताप सिंह राणा, डीईओ तपन पांडे, एसडीओ वन आईषा बिष्ट, प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी, एआरटीओ एनके ओझा आदि शामिल रहे।