फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Displeasure expressed over the movement of people in trucks

ट्रकों में लोगों के आवागमन पर जताई नाराजगी

Sun, 05 Apr 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over the movement of people in trucks
ट्रकों में लोगों के चोरी-छिपे आवागमन करने पर प्रदेश सरकार ने नाराजगी जताई है। उच्च शिक्षा एवं प्रोटोकोल मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस प्रकरण में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों श्रीनगर और सतपुली में ट्रक में लोगों के आने के मामले पकड़े गए। श्रीनगर में ट्रक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से आया था। जबकि सतपुली वाले मामले में रुद्रप्रयाग से ट्रक निकला था। सामान्य दिनों में भी काफी संख्या में ट्रकों में आवाजाही होती है, लेकिन कोरोना महामारी जैसे खतरे के वक्त इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। श्रीनगर पहुंचे मंत्री धन सिंह के समक्ष भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र रावत ने इस प्रकरण की शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस बैरियरों पर ट्रकों को छोड़ दिया जाता है। ऐसे में कभी भी कोई वारदात हो सकती है। जिस पर मंत्री ने पुलिस नाराजगी जताते हुए सब्जी और राशन के ट्रकों की सघन चेकिंग करने ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed