फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dharna started demanding investigation in Ankita Bhandari murder case

Pauri News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच की मांग के लिए अश्चित कालीन धरना शुरू

Mon, 28 Nov 2022 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Dharna started demanding investigation in Ankita Bhandari murder case
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने पर बैठी संगठन की महिलाओं ने कहा कि श्रीनगर के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में भी धरने शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दो माह बाद भी चार्ज शीट दाखिल नहीं होने पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने आक्रोश जताया है। धरने पर बैठी संगठन की महिलाओं ने कहा कि वे अंकिता को न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाए जाने के लिए प्रदेश के हर जनपद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

संगठन की उत्तराखंड प्रभारी विजेता सेमवाल ने कहा कि इस संबंध में पोस्टकार्ड अभियान भी शुरू किया गया है जिसके माध्यम से उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मामले में शीघ्र सुनवाई किए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर सहित प्रदेश के लोगों से भी अंकिता की न्याय की लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। इस मौके पर पूजा भंडारी, रचना भट्ट, निकिता खंडूड़ी व अनिल स्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed