{"_id":"6908887d740ae65414057f59","slug":"devprayag-student-bhumika-won-three-gold-medals-and-became-the-state-champion-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-118012-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग की छात्रा भूमिका तीन गोल्ड जीतकर बनी स्टेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग की छात्रा भूमिका तीन गोल्ड जीतकर बनी स्टेट चैंपियन
Mon, 03 Nov 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज देवप्रयाग की कक्षा नौ की छात्रा भूमिका जलाल ने राज्यस्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनी। छात्रा ने डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और शॉटपुट थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई और स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
भूमिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने विद्यालय, उनके परिवार और जनपद के लिए गर्व के क्षण हैं। राज्यस्तरीय मंच पर एक ही एथलीट द्वारा तीन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतना रिकॉर्ड है। भूमिका ने अपनी शानदार तकनीक और समर्पण के बल पर यह मुश्किल चुनौती पार की। उसकी जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन या स्थान की मोहताज नहीं होती। संवाद
-- -
कोच सविता रावत की मेहनत लाई रंग
भूमिका की इस सफलता का श्रेय उनकी कोच और मार्गदर्शक, विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका सविता रावत को भी जाता है। उन्होंने भूमिका के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एलपी ध्यानी ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए एक गर्व का पल है। भूमिका ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा।