फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devprayag-Srikot all-weather work half incomplete

देवप्रयाग-श्रीकोट तक ऑल वेदर का काम आधा अधूरा

Thu, 02 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Devprayag-Srikot all-weather work half incomplete
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग-श्रीकोट तक भले ही ऑल वेदर रोड के एक पैकेज का लोकार्पण हो जाएगा, लेकिन इस पैकेज में अभी काम पूर्ण रूप से निपट नहीं पाया है। बस्तियों में स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ निर्माण कार्य आधे-अधूरे पड़े हैं। हालांकि कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का कहना है कि अभी ठेकेदार को कार्य पूर्ण का प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत 257 करोड़ की लागत से देवप्रयाग से श्रीकोट तक 38 किमी चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे, लेकिन अभी इसमें कुछ काम बाकी रह गए हैं। जिनका पूर्ण होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट नहीं जली
पैकेज की शर्त के अनुसार बस्ती वाले क्षेत्रों में दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। पिछले डेढ़ साल से स्ट्रीट लगाने का काम चल रहा है। कई स्थानों में पोल और बल्ब लगाए गए हैं, लेकिन इनमें बिजली कनेक्शन नहीं लगे हैं। उफल्डा से पंचपीपल के बीच डेंजर जोन में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण से खुदने लगी सर्विस डक्ट
टेलीफोन केबल या अन्य आपूर्ति लाइनों के लिए ऑलवेदर रोड परियोजना में हाईवे के दोनों ओर सर्विस डक्ट बनाई गई है। ताकि भविष्य में केबल बिछाने पर सड़क न खोदनी पड़े, लेकिन सर्विस डक्ट के लिए पाइप बिछाते वक्त मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। कुछ स्थानों पर पाइप जमीन से बाहर हैं, तो कुछ स्थानों पर सड़क की सीमा में है। मालढैया में तो लोकार्पण से पहले जगह-जगह सर्विस डक्ट की खुदाई कर पाइप तोड़ दिए गए हैं।
भूस्खलन ने उड़ाई नींद
ऑल वेदर रोड परियोजना में भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। श्रीकोट में गैस गोदाम के समीप आवासीय भवन खतरे की जद में है। स्थानीय निवासी पूरण थपलियाल का कहना है कि कई बार रिटेनिंग वॉल निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं हो पाया। जिससे भवनों को खतरा हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह यहां पुन: भूस्खलन होने से पेड़ हाईवे पर आ गिरा। हाईवे कटिंग में भल्लेगांव और बागवान समेत अन्य स्थानों में सड़क से जंगल जाने के रास्ते थे, जो ध्वस्त तो कर दिए गए हैं। लेकिन बन नहीं पाए हैं।

स्ट्रीट लाइट का काम पूरा हो गया है। कनेक्शन लगने शेष हैं। अनुबंध के अनुसार क्रश बैरियर लगा दिए गए हैं। अभी ठेकेदार को कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है। यदि अवशेष काम होंगे, तो निपटा लिए जाएंगे। -बीआर मिश्र, ईई, पीडब्लूडी एनएच खंड श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed