फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deployment of ANM vacancies on seniority basis

एएनएम के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार हो तैनाती

Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Deployment of ANM vacancies on seniority basis
प्रशिक्षित बेरोजगार एएनएम संघ ने वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को प्रदेश में जल्द एएनएम के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर दी तैनाती देने चाहिए। कहा कि नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार एएनएम संघ पौड़ी ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजे ज्ञापन में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की है। संघ की जिला अध्यक्ष अरुणा असवाल ने कहा कि प्रशिक्षित एएनएम विगत 15 वर्षों से रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। कहा कि सरकार ने 8 मार्च 2018 में महिला दिवस पद एएनएम के 380 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी। उच्च न्यायालय से स्टे मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया था। असवाल ने कहा कि दो वर्षों से एनएनएम के पदों पर कोई भर्ती न होने से कई प्रशिक्षित एएनएम पात्रता की आयु सीमा पार कर चुके हैं। जबकि कई प्रशिक्षित आयु सीमा पार करने की कगार पर खड़े हैं। उन्होंने भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही इन पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में मेनका बछेती, मंजू नेगी, उर्मिला रावत, खुश्बू राणा, आरती राणा, अरोड़ा नेगी, पीतांबरी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed