फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ankita Murder Case Demonstration to get justice for Ankita, DM surrounded

Ankita Murder Case: बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर दिन लड़ाई लड़ रहे माता-पिता, डीएम का घेराव करने पहुंचे लोग

Thu, 08 Jun 2023 08:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन कर डीएम का घेराव किया। करीब आधा घंटे बाद डीएम समीक्षा बैठक से बाहर आए और कांग्रेसियों से मुलाकात की। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता को हटाने के मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Ankita Murder Case Demonstration to get justice for Ankita, DM surrounded
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और अन्य महिलाओं ने अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अंकिता के माता-पिता की ओर से शासकीय अधिवक्ता को केस से हटाने की मांग का समर्थन करते हुए डीएम का घेराव किया। प्रदर्शन में अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेेने के लिए पौड़ी पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं से अंकिता के माता-पिता की ओर से बेटी काे न्याय दिलाने के लिए डीएम ऑफिस के चक्कर काटने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसके बाद रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन कर डीएम का घेराव किया। करीब आधा घंटे बाद डीएम समीक्षा बैठक से बाहर आए और कांग्रेसियों से मुलाकात की। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता को हटाने के मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, भरत रावत जी, श्रीकांत, गोपाल नेगी, संजना, मीनाक्षी रावत, रजनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस के प्रदर्शन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका एवं मिनी कार्यकर्ता संगठन की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि अंकिता के माता-पिता की मांग पूरी न होने पर सभी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। बता दें कि अंकिता की मां सोनी देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं।

बेटी अंकिता के केस को विशेष लोक अभियोजक कमजोर कर रहे हैं। सरकार से उन्हें केस से हटाए जाने की मांग एक जून को की थी। मगर अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि केस की अगली सुनवाई 9 जून को होनी है। लिहाजा जल्द विशेष अभियोजक को केस से हटाया जाए। - वीरेंद्र भंडारी, अंकिता के पिता।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: तीर्थयात्रियों को मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा, जानें कितनी दूरी तक कर सकेंगे सफर

अंकिता के माता -पिता ने विशेष लोक अभियोजक को केस हटाने की मांग की थी, प्रकरण में एसडीएम कोटद्वार से रिपोर्ट लेकर शासन को भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई शासन स्तर से होनी है। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed