{"_id":"6af5c1f00f441ab87800b158","slug":"athlete-madhavi-was-honored-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128471-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एथलीट माधवी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एथलीट माधवी को सम्मानित किया
Thu, 12 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की कक्षा 11वीं की माधवी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। माधवी ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जबकि 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। माधवी की इस उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा ने छात्रा की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय व्यायाम शिक्षक ललित मोहन बिष्ट को दिया। संवाद
-- --
तीन छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर की तीन छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। प्रधानाचार्या मीना गैरोला ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा बलविंदर ने अंडर 19 में वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा 8 की मीनाक्षी ने उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय अंडर 14 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कहा कि कक्षा 12 की अंजलि चमोली में आयोजित राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने व्यायाम शिक्षिका संध्या गोस्वामी के प्रयासों की सराहना की। संवाद