फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham News electric vehicle will run from base camp to Swargarohini for Pilgrims soon

Kedarnath Dham: तीर्थयात्रियों को मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा, जानें कितनी दूरी तक कर सकेंगे सफर

Thu, 08 Jun 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jun 2023 03:00 AM IST
सार

Kedarnath Dham Electric vehicle News: पर्यावरण संरक्षण के साथ बजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए केदारनाथ में इलेक्टि्रक वाहन संचालित करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham News electric vehicle will run from base camp to Swargarohini for  Pilgrims soon
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा केदार के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द केदारनाथ में इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा भी मिलेगी। दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे होते ही धाम में वाहन का ट्रायल किया जाएगा। वाहन बेस कैंप से जीएमवीएन स्वर्गारोहिणी तक संचालित होंगे।

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के साथ बजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए केदारनाथ में इलेक्ट्रिक वाहन संचालित करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में यहां दो इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे। वाहन के संचालन के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी तक सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


Badrinath Dham: बदरीनाथ मंदिर की छत पर लगेगी चांदी की परत, दिल्ली के दानी श्रद्धालु ने दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें गौरीकुंड से केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु रुद्रा प्वाइंट पहुंचने तक थकान से चूर हो जाते हैं। जैसे-तैसे यात्री बेस कैंप तक पहुंच जाता है लेकिन यहां से मंदिर तक की लगभग दो किमी की दूरी भी कई गुना अधिक लगने लगती है जबकि यह पूरा क्षेत्र सीधा है। इसलिए धाम के इस हिस्से में इलेक्टि्रक वाहन का संचालन किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो इसी यात्राकाल में इलेक्टि्रक वाहन का ट्रायल किया जाएगा जिसके बाद संचालन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ऑल टेरेन व्हीकल से भी होगी सवारी

आने वाले दिनों में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालु ऑल टेरेन व्हीकल से भी सवारी कर सकेंगे। यह वाहन बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी, हेलिपैड से संगम होते हुए सरस्वती नदी किनारे बने आस्था पथ तक संचालित होगा। साथ ही एमआई-17 हेलिपैड से शिव उद्यान तक चलाया जाएगा। बता दें कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में वाहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पूर्व राष्ट्रपति व पीएम भी कर चुके एटीवी की सवारी

पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी केदारनाथ पहुंचने पर ऑल टेरेन व्हीकल की सवारी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी वाहन से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है। वाहन को केदारनाथ पहुंचाने का श्रेय नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को है।

केदारनाथ धाम में इलेक्टि्रक व्हीकल वाहन संचालन की योजना है जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। वाहन बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी तक संचालित होंगे। साथ ही एटीवी भी संचालित की जाएगी जिससे केदारपुरी में जरूरतमंद यात्रियों को सुलभ तरीके से मंदिर तक पहुंचाया जा सके।
- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed