फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of DSO student organization for starting classes

कक्षाएं शुरू करने के लिए डीएसओ छात्र संगठन का प्रदर्शन

Mon, 15 Mar 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of DSO student organization for starting classes
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन करते डीएसओ संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल विवि के परिसरों में नियमित कक्षाएं शुरू किए जाने व पुस्तकालय खोले जाने की मांग के लिए डीएसओ छात्र संगठन ने विवि के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को आयोजित धरना प्रदर्शन के मौके पर छात्र संगठन ने कहा कि पूरे देश में स्कूल और कॉलेज खुल चुके है। राजनीतिक गतिविधियों के तहत रैलियों और जन सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन गढ़वाल विवि में अभी भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही है। कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या होने से छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि की कुलपति से शीघ्र नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग की है। इस मौके पर संतोष, रोहित, संदीप, अंकिता, शिखा, रंजना, स्वाती, पूजा भंडारी, सौरभ, रेशमा पंवार व अंजलि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed