फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of contractors against large tenders

बड़ी निविदाओं के खिलाफ ठेकेदारों का धरना प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of contractors against large tenders
अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर समिति ने बड़ी निविदाओं के विरोध में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सम्मुख अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि विभाग की कार्यप्रणाली से हजारों लोग बेरोजगार हो चुके है।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अस्थायी खंड कार्यालय कीर्तिनगर पहुंचे आक्रोशित ठेकेदारों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। मौके पर संगठन के संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाल व वीरेंद्र नौटियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर बेरोजगार लोग छोटी-छोटी ठेकेदारी के माध्यम से अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से अब बड़ी निविदाएं जारी की जा रही है। इससे ठेकेदारी पर निर्भर कीर्तिनगर व देवप्रयाग ब्लाक के हजारों लोग बेरोजगार हो चुके है। संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से जो छोटे-छोटे निर्माण या अन्य कार्य करवाए जाते है उनमें भी अपने लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन पंवार, रणवीर सिंह बिष्ट, गुड्डा सिंह कठैत, जवाहर सिंह पंवार, केशवानंद डंगवाल, राजेंद्र चंद, किशोर पोखरियाल, वीरेंद्र दत्त जोशी, रघुवीर रावत, पदमेंद्र नेगी, जगमोहन रावत, राकेश बर्त्वाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed