फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration in Birla campus over the problem of students

छात्रों की समस्या को लेकर बिड़ला परिसर में प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Birla campus over the problem of students
गढ़वाल विवि में छात्रों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर में प्रदर्शन कर रैली निकाली। छात्र संगठन का आरोप है कि गढ़वाल विवि में अत्यधिक शुल्क लेने के बाद भी छात्रों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रैली के बाद आयोजित सभा में संगठन इकाई के अध्यक्ष सौरभ चंद्र व नगर अध्यक्ष पूजा भंडारी ने कहा कि विवि की ओर से छात्रों के शुल्क के नाम पर लूट की जा रही है। आवेदन पत्र की फीस छात्रों से ऑनलाइन ली गई है, लेकिन उन्हें आवेदनपत्र अलग से प्रिंटआउट करवाने पड़ रहे हैं। जबकि हर वर्ष सेमेस्टर शुल्क में बढ़ोत्तरी की जा रही है। विश्व विद्यालय में पठन पाठन शुरू होने के बाद भी पुस्तकालय को पूरी तरह नहीं खोला गया है। यूजी के छात्रों को पुस्तकें नहीं दी जा रही हैं। शिक्षकों की कमी के कारण पठन पाठन भी सुचारु नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष प्रांजलि बिष्ट, संदीप, संतोष कुलदीप रमोला, विशाल, अंकिता बुटोला, रोहित, अद्वैत, सूरज रावत, सिमरन नेगी और रश्मि रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed