फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to upgrade CHC Bagi to a sub-district hospital

Pauri News: सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की

Sun, 09 Nov 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade CHC Bagi to a sub-district hospital
सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से भेजा ज्ञापन

सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की



संवाद न्यूज एजेंसी

देवप्रयाग। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की मांग की है। ज्ञापन तहसीलदार धीरज राणा के माध्यम से भेजा गया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले एक वर्ष से इस मांग को लेकर आंदोलनरत है। मई माह में जनप्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया था, जिसे चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएचसी बागी पर भरपूर पट्टी की 30, पालकोट की 25, खास पट्टी की 15 ग्राम पंचायतों तथा कोट ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका देवप्रयाग की हजारों की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है। यह केंद्र ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य स्थित दुर्घटनाग्रस्त जोन में आता है, जहां सुविधाओं के अभाव में मरीजों को ऋषिकेश या श्रीनगर रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी देवप्रयाग क्षेत्र की जनता मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने सरकार से शीघ्र अस्पताल के उच्चीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग की है।




ज्ञापन पर विनोद टोडरिया, जयपाल सिंह पंवार, प्रेमचंद, प्रताप सिंह, डॉ. जे.पी. उनियाल, दरमियान सिंह, हरि कृष्ण भट्ट, सबल सिंह राणा और विंदेश्वरी देवी सहित कई राज्य आंदोलनकारियों के हस्ताक्षर हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed