फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to make the working time of the university at five o'clock in the evening

विवि में कामकाज का समय शाम पांच बजे करने की मांग

Fri, 16 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to make the working time of the university at five o'clock in the evening
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने और प्रशासनिक भवन में कामकाज का समय बढ़ाने समेत अन्य मांगों के लिए छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी से मुलाकात की। कुलसचिव कार्यालय में कुर्सियां न होने पर छात्र जमीन पर ही बैठ गए। छात्रों ने कहा कि अधिकतर विषयों में शिक्षकों की कमी है। इसके चलते शोध छात्र ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। उन्होंने गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की मांग की। छात्रों ने प्रशासनिक भवन को शाम 5 बजे तक खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराह्न 2 बजे तक ही प्रशासनिक भवन खुलने से दूरदराज से डिग्री या अन्य काम के लिए आने वाले छात्रों को परेशानी हो रही है। समय पर उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रजत रावत, आदित्य भंडारी, लक्की बिष्ट, अंकित गुनसोला, आयुष कंडारी, निर्मल घिल्डियाल व अमन मैठाणी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed