फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dead bodies of aunt and nephew found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले चाची-भतीजे के शव

Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of aunt and nephew found hanging in suspicious circumstances
जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी में चाची व भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दोनों के शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके मिले। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। पुलिस का कहना है मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि पैठाणी क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाची व भतीजे का शव गांव से करीब 25 किमी दूर पहाड़ी पर जंगल में पेड़ पर लटके मिले। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजे थे। कुछ दिन पूर्व दोनों का प्रेम प्रसंग सार्वजनिक हो गया था। दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

13 मार्च को चाची व भतीजा गांव से कहीं चले गए थे। मामले में महिला के पति ने पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस बीच 14 मार्च की सुबह ग्राम प्रधान उत्तम सिंह को भतीजे ने दोनों के जंगल में होने की सूचना दी। प्रधान की सूचना पर परिजन व पुलिस जंगल पहुंचे, तो दोनों रस्सी के सहारे पेड़ से लटके थे। दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी चाकीसैंण भेज दिया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता का छह माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed