फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DAV Dehradun won women's baseball competition

Pauri News: डीएवी देहरादून ने जीती महिला बेसबाल प्रतियोगिता

Sat, 08 Feb 2025 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
DAV Dehradun won women's baseball competition
श्रीनगर। केंद्रीय विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बेसबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी व चौरास परिसर निदेशक आरएस नेगी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।चौरास परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन महिला बेसबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच डीएवी देहरादून व डीबीएस देहरादून के बीच हुआ। जिसमें डीएवी देहरादून की टीम विजयी रही। दूसरा मैच बिड़ला परिसर व डीबीएस देहरादून के बीच हुआ।
विज्ञापन

इस मैच में बिड़ला परिसर की टीम ने बाजी मारी। इसके बाद डीएवी देहरादून व बिड़ला परिसर की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें डीएवी देहरादून की टीम विजेता व बिड़ला परिसर की टीम उपविजेता घोषित हुई। इस मौके पर खेल सचिव वंदना डोभाल, आयोजक सचिव सुदीप कुमार, डाॅ. गुरदीप बिष्ट, डा. रचना नौटियाल, प्रीतम सिंह तोमर, वीवी राणा, कृष्णा, वीर बहादुर, शूरवीर सिंह राणा, अंजलि नेगी, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed