फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cultured young generation is a priceless heritage: Pori

संस्कारवान युवा पीढ़ी है अनमोल धरोहर: पोरी

Thu, 26 Dec 2024 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cultured young generation is a priceless heritage: Pori

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में आयोजित चार दिवसीय गगवाडस्यूं महोत्सव का रंगारंज कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। महोत्सव का समापन दिवस लोकगायिका हेमा नेगी करासी के नाम रहा। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके। महोत्सव में गहड़ गांव के महिला मंगल दल व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मेले के आयोजन में सहयोग करने व प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किया गया।



बृहस्पतिवार को ल्वाली में गगवाडस्यूं सांस्कृतिक एवं विकास समिति की ओर से आयोजित गगवाडस्यूं महोत्सव के चौथे दिन के आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संस्कारवान युवा पीढ़ी हमारी धरोहर हैं। यह युवा पीढ़ी ही समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड का आधार है।
विज्ञापन

पोरी ने महोत्सव के आयोजन में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। विशिष्ट अतिथि प्रवासी राकेश चंद्र नौटियाल ने भी महोत्सव के आयोजन की सराहना की। महोत्सव में लोकगायिका हेमा नेगी करासी ने नंदा जागर की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने नर्सिंग जागर, ऊंचा डांडा, गुड्डू का बाबा, बिरजू सहित अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला मंगल दल गहड़ की महिलाओं ने लोकगीत की प्रस्तुतियां दी। राप्रावि ल्वाली के छात्र-छात्राओं ने देवा श्रीगणेशा की प्रस्तुति पर वाहवाही बटोरी और मोबाइल की लत के शिकार बच्चों की स्थिति पर नुक्कड़ नाटक की भावुक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संपूर्णानंद जुयाल ने किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण ने मेले के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के सचिव पदमेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मनोज जखमोला, कोषाध्यक्ष शंकर चौहान, युवा सदस्य पंकज बडेरी, संगीत संयोजक तपेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed