Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cultural evening at the Baikunth Mela dedicated to folk artists

Pauri News: लोक कलाकारों के नाम रही बैकुंठ मेले की सांस्कृतिक संध्या

Sat, 28 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 28 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening at the Baikunth Mela dedicated to folk artists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। धार्मिक एवं ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायकों के नाम रही। लोकगायिका मीना राणा, अंजली खरे, सौरभ मैठाणी, विवेक नौटियाल, अमित सागर और अंजू नेगी ने प्रस्तुति दी।
अंजली खरे व अमित सागर ने प्रस्तुति दी। मीना राणा व सौरभ मैठाणी ने समां बांधा। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत ने किया। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मेले में बच्छणस्यूं मंडाण एवं हिमालय सांस्कृतिक समिति रुद्रप्रयाग के कलाकारों ने पौराणिक प्रसंग द्रौपदी स्वयंवर का शानदार पारंपरिक नाट्य मंचन किया।
विज्ञापन




मेले से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मिलती है गति
अमर उजाला की ओर से आयोजित गोष्ठी में बोले वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर अमर उजाला की ओर से मेलों की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक उपयोगिता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि मेलों के माध्यम से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। ज्येष्ठ प्रमुख कीर्तिंनगर जगत नारायण रतूड़ी, प्रधान नरेंद्र भट्ट ने कहा कि मेलों में आयोजित विद्यालयी और खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन गतिविधियों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना तथा सामूहिक सहभागिता जैसे गुण विकसित होते हैं।
झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत और पारंपरिक खेल बच्चों को अपनी संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शांति भट्ट ने कहा कि मेले स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक अवसर उपलब्ध कराते हैं। इस मौके पर शीला देवी, गंगा देवी, मधु काला, सुनीता कठैत, रिंकी बंगवाल, अंजना घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
----
सांस्कृतिक प्रतियोगिता और निबंध में दिखा हुनर
श्रीनगर। मेले के छठवें दिन विद्यालयों की सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में आइरिस पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट थेरेसास स्कूल द्वितीय व रेनबो पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में सेंट थेरेसास स्कूल के रुद्रांक्ष भंडारी ने पहला, होली एंजल के अनमोल ने दूसरा और गुरु रामराय के कौशिकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नेता जी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास की सोनम प्रथम, मार्शल स्कूल की अग्रिमा द्वितीय व किड्सवर्ड स्कूल की सानवी रावत तृतीय रही। सीनियर वर्ग में भगवती मेमोरियल स्कूल की रिया बुटोला ने पहला, आइरिस स्कूल की नेहा गुसांई ने दूसरा तथा सेंट थेरेसास की अभिरुचि भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
----
फुटबॉल प्रतियोगिता में शेमफोर्ड, रेनबो और सेंट थेरेसा जीते
श्रीनगर। अलकनंदा रोटरी क्लब उत्तराखंड और नगर निगम श्रीनगर की पहल पर आयोजित विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में नंददीप मल्ल स्मृति सीनियर वर्ग (अंडर-19) और आयुष नेगी स्मृति जूनियर वर्ग (अंडर-14) के लीग मैच हुए। तीन मुकाबलों में शेमफोर्ड, रेनबो पब्लिक स्कूल और सेंट थेरेसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
जूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में शेमफोर्ड ने आइरिस पब्लिक स्कूल श्रीकोट को 4-0 से पराजित किया। सीनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल ने मास्टर्स माइंड पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराया। जूनियर वर्ग के तीसरे मुकाबले में सेंट थेरेसा ने होली एंजल स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त सीओ प्रबोध घिल्डियाल और विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद सुमित बिष्ट उपस्थित रहे।


बेबी शो व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई
श्रीनगर। नगर के आवास विकास मैदान में शनिवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। 1-3 आयुवर्ग में रुद्र सिंह रावत व विरात रावत पहले स्थान पर रहे। भव्या रावत और अनायरा नौटियाल ने दूसरा व आध्या रावत ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 1-12 माह में रिशिका बंगारी प्रथम, अथविक रावत द्वितीय व काशवी रावत तृतीय रही। वहीं, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि प्रियांशु पंवार द्वितीय स्थान पर रहे। संवाद


------
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आज ----

--प्रात: 9 बजे नगर के आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता।
---प्रात :9:30 प्री प्राइमरी व प्राइमरी वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता।
---प्रात:10 बजे गढ़वाल विवि के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता व मिनी गोवा बीच में जल क्रीड़ा।
---प्रात:10 बजे नगर निगम सभागार में मेंहदी प्रतियोगिता।
---दोपहर: 2 बजे सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट में विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता।
--सांय: 6 बजे सुमाड़ी के पंथ्या दादा की वीर गाथा पर प्रस्तुति।
--सांय 6:30 बजे माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का मंचन


मेला शहर से दूर हुआ तो बाजार से गायब हुई रौनक
श्रीनगर। मेले की धूम के बीच श्रीनगर के बाजारों में इस बार रौनक गायब है। कभी मेले के दौरान खरीदारों से गुलजार रहने वाले गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग में सन्नाटा पसरा है। व्यापारी परवेज, हरीश, वंशी कालड़ा, नीटू मिश्रा और राजीव का कहना है कि उन्होंने मेले के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद में दुकानों के लिए अलग-अलग वैरायटी का सामान मंगाया था लेकिन ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed