{"_id":"d73aec084d1fc811d5a064bcad945dc0","slug":"young-man-committed-suicide-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक ने अपने क्षेत्र में आकर लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक ने अपने क्षेत्र में आकर लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Wed, 13 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडियारगढ़ क्षेत्र के नाड़ा ढौंडणा गांव के बुजुर्ग भगवान सिंह को 15 साल पहले लापता हुए बेटे की सूूचना मिली, लेकिन उसके कभी लौटकर नहीं आने की।
जिस बेटे को वह भूल चुके थे, उसके बारे में मंगलवार को पुलिस ने बताया कि उसने अपने गांव से कुछ किलोमीटर दूर फांसी लगाकर जान दे दी है।
कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़कोट की महिलाएं मंगलवार सुबह घास के लिए जंगल की ओर जा रही थी। तभी उन्हें पेयजल टैंक के पाइप में रस्से से लटका हुआ शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी सूचना प्रधान पति अनिल थपलियाल को दी। थपलियाल की सूचना पर कोतवाल एएस रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना स्थल पर शव के पास ही पुलिस को एक बैग मिला। बैग के अंदर मिली डायरी में लिखे गए नंबर से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान हरि सिंह (40 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी नाड़ा ढौंडणा के रुप में की।
भगवान सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरि सिंह 15 साल पहले घर से भाग गया था। तब से उसका कोई पता नहीं था। काफी खोजबीन के बाद निराशा ही हाथ लगी। अब वह उसे भूल भी गए थे कि वह जिंदा है या नहीं। उसने घर आने के बारे भी उन्हें नहीं बताया था। अब उसने यहां आकर फांसी क्यों लगाई, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल रावत ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। मृतक ने रात के वक्त फंासी लगाई होगी। बहरहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारण पता लग सकेगा।