फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   arrest

गो तस्करी का आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार

Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

 नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर बोलेरो वाहन में पांच गोवंश छोड़कर फरार हुए तीन तस्करों में से एक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शरीफ पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला कुरेसान नजीबाबाद जिला बिजनौर को पुलिस ने सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी सुलेमान और भूरा अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर 2014 को एक बोलेरो दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुगड्डा से कुछ आगे बोलेरो रोका। बोलेरो रोकने पर वाहन सवार तीनों युवक जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया जिसमें पांच गोवंश रसियों से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा पुलिस ने वाहन में मिले कुछ कागजों के आधार पर नजीबाबाद निवासी शरीफ, सुलेमान और भूरा के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रु्रता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

तब से तीनों फरार चल रहे थे। देर रात पुलिस ने तीनों के घरों में दबिश दी जिसमें शरीफ पकड़ा गया। जबकि दो अन्य साथी घर से फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को शरीफ को यहां कोर्ट में पेश कर दिया। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि बोलेरो वाहन भूरा के नाम पर है। तीनों के खिलाफ पहले ही नामजद मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed