फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ड्रंक एंड ड्राइव केस का आरोपी डॉक्टर ड्यूटी से नदारद

ड्रंक एंड ड्राइव केस का आरोपी डॉक्टर ड्यूटी से नदारद

Fri, 01 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव केस का आरोपी डॉक्टर ड्यूटी से नदारद

विज्ञापन
श्रीनगर। नशे में धुत राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के कोतवाली में पहुंचने के मामले को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कॉलेज प्रशासन इस मामले की जांच कराएगा। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। इस संबंध में उसके विभागाध्यक्ष को सूचना दी गई है।
यहां बता दें कि तीन दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर डॉक्टर नशे की हालात में कोतवाली पहुंच गया था। नशे में उसे इतना पता नहीं चला कि जिसे वह होटल समझ रहा है, वह कोतवाली है। नशे की हालात में कार चलाकर कोतवाली पहुंचे डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव में केस दर्ज कर लिया था। इससे पूर्व भी शराब पीकर कार चलाने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ केस हो चुका है। आरोपी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में जूनियर रेजीडेंट है। उसकी यूनिट के प्रभारी प्रो. केपी सिंह ने बताया कि उक्त डॉक्टर काफी समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इस संबंध में एचओडी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

दो-दो बार नशे की हालत में कार चलाने के मामले को संस्थान ने गंभीर माना है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि चिकित्सा जैसे पेशे में ऐसी हरकत ठीक नहीं है। इससे संस्थान की छवि पर असर पड़ा है। इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed