{"_id":"5a2c18634f1c1bd1408bc040","slug":"81512839267-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी पहुंचा जेल
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक की एक नाबालिग छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में खांड्यूसैण जेल भेज दिया गया है।
पाबौ के एक गांव की नाबालिग छात्रा शुक्रवार की शाम जब स्कूल से घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम छात्रा जंगल में बेसुध हालत में मिली। होश आने पर बालिका ने परिजनों को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया है। इस पर परिजनों ने पटवारी चौकी में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
एसडीएम केएस नेगी ने बताया कि आरोपी पीड़िता के ही गांव का है। 43 साल के आरोपी तीन बच्चों का पिता है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बालिका का मेडिकल करवाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में खांड्यूसैण जेल भेज दिया है।