{"_id":"5bb8e320867a55685557caf6","slug":"171538843424-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी 17 गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी 17 गैस सिलेंडर जब्त
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत पर उपजिलाधिकारी एसएस राणा और जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच टीम ने शनिवार को मंडल मुख्यालय में कई स्थानों पर छापेमारी कर 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने कहा कि जिलाधिकारी सुशील कुमार के आदेश पर छापेमारी की गई। टीम ने कंडोलिया, बस स्टैंड और सर्किट हाउस स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने इसके बाद देवप्रयाग मार्ग स्थित शाह फिलिंग स्टेशन और इंडेन गैस गोदाम एजेंसी चौक का भी निरीक्षण किया। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला व हेमेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।