{"_id":"59f0c5204f1c1b6e548b8ef6","slug":"131508951328-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने हड़प लिए एनपीएस के 35 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल ने हड़प लिए एनपीएस के 35 लाख
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। इंटर कालेज चमकोटखाल के प्रिंसिपल ने शिक्षक और कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) के 35 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर राजस्व पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सरकारी धन का गबन और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कालेज प्रबंधन के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपल के निलंबन की संस्तुति की है।
मामला यमकेश्वर ब्लॉक के चमकोटखाल अशासकीय विद्यालय इंटर कालेज से जुड़ा है। उदयपुर कलां पटवारी चौकी में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कालेज के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद बमराड़ा ने पांच अध्यापकों और दो कर्मचारियों के एनपीएस के 36 लाख रुपये का गबन कर लिया। प्रिंसिपल यह रकम करीब छह साल से हर महीने हड़प रहा है। यही नहीं, इन अध्यापकों और कर्मचारियों के छठे वेतनमान के 40 प्रतिशत एरियर की रकम को भी कालेज के संयुक्त खाते से निकालकर गबन कर लिया गया। इसके अलावा महंगाई भत्ते का एरियर भी कालेज के खाते में आता रहा, लेकिन पात्र कार्मिकों को एरियर नहीं मिला। प्रिंसिपल ने यह रकम भी हजम कर दी। इसी तरह, शिक्षकों की दो तरह की आरडी और आयकर की कटौती का भी कुछ यही हाल किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने संपर्क करने पर इस प्रकरण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल के निलंबन के लिए शासन को संस्तुति कर दी गई है।