{"_id":"6751e7f4a991170db90fc64d","slug":"countrys-first-ips-kiran-bedi-reached-devprayag-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-563662-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देश की पहली आईपीएस किरन बेदी पहुंची देवप्रयाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देश की पहली आईपीएस किरन बेदी पहुंची देवप्रयाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। देश की पहली महिला आईपीएस व पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरन बेदी परिजनों व मित्रों के साथ देवप्रयाग पहुंची। यहां संगम स्थल पर गंगा स्नान व पूजन के बाद उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए।
तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर देश विदेश में पहचान रखने वाली किरन बेदी बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से देवप्रयाग पहुंची। सामान्य पहनावे के चलते अधिकांश लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। संगम स्थल पर पुरोहित पंडित संतोष भट्ट ने बताया कि जब स्वयं किरन बेदी ने उन्हें अपना परिचय दिया तब ही वह उन्हें पहचान पाए।
करीब सात परिजनों व मित्रों के साथ किरन बेदी ने संगम स्थल पर गंगा स्नान किया। जिसके बाद उन्होंने पूजा और अनुष्ठान करवाया। यहां करीब तीन घंटे का समय बीताने के दौरान उन्होंने भगवन रघुनाथ के दर्शन किए। विभिन्न सामाजिक आंदोलनों, राजनीति व लेखन से जुड़ी किरन बेदी ने देश की खुशहाली के लिए यहां प्रार्थना की।
विज्ञापन
उनका तेज तर्रार पुलिस अधिकारी का रूप यहां तब देखने को मिला जब उन्होंने एक स्थानीय युवा से बात करते हुए मंदिर की दूरी पूछी। लेकिन युवक का कभी 100 मीटर और कभी 500 मीटर दूरी बताने पर उन्होंने उसको एक ही निश्चित दूरी बताने की सीख दी। जिससे कोई बुजुर्ग व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार संगम पर पैदल आ-जा सके।