फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Construction of one hostel of NIT completed

Pauri News: एनआईटी के एक छात्रावास का निर्माण पूरा

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of one hostel of NIT completed
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के श्रीनगर कैंपस में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन छात्रावासों का निर्माण अंतिम चरण में है जबकि एक छात्रावास का निर्माण पूरा होने पर कार्यदायी एजेंसी ने एनआईटी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्तमान में संस्थान के परिसर में कुल आठ छात्रावास हैं। इनमें सात छात्रावास पॉलीटेक्निक परिसर और एक छात्रावास रेशम फार्म के निर्माणाधीन परिसर में स्थित है। उन्होंने बताया कि रेशम फार्म में चार छात्रावासों का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें से एक का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष तीन का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। निदेशक ने बताया कि नव निर्मित अलकनंदा छात्रावास में पहली प्राथमिकता तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों को दी जाएगी। छात्रावासों का नामकरण भी उत्तराखंड की नदी गंगा, यमुना, मंदाकिनी, सरस्वती, भागीरथी, भिलंगना और पिंडर के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed