फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen protest against state government, burn effigy

शहीदों के सम्मान से सरकार कर रही खिलवाड़: खंडूड़ी

Thu, 22 Oct 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against state government, burn effigy
ऋषिकेश में विकास के नाम पर शहीद स्मारक व कुछ धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार पर शहीदों के सम्मान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि शहीद स्मारक व धार्मिक स्थल तोड़कर त्रिवेंद्र सरकार ने जनभावनाएं आहत की हैं। वहीं कांग्रेसियों ने मूसागली पुल मामले में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर भी आक्रोश जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीष खंडूड़ी ने कहा कि शहीद स्मारक व कुछ धार्मिक स्थल तोड़ना सरकार की शहीदों के प्रति उपेक्षापूर्ण कार्यशैली का दर्शाता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी सरिता नेगी ने कहा कि पाबौ स्थित मूसागली में पुल निर्माण पर प्रदेश सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी, तामेवश्वर आर्य, कमला रावत, उपेंद्र रावत, नितिन बिष्ट, अनूप कंडारी, वीरेंद्र रावत, वीर प्रताप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed