फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen demonstrated against the central government

राजनीतिक प्रतिशोध व द्वेष भावना से कांग्रेस नेताओं का किया जा रहा है उत्पीड़न

Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against the central government
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध व द्वेष भावना से कांग्रेस नेताओं पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां कर रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली निकाली, जो जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, पुरुषोत्तम टंडन, आचार्य नरेंद्र देव और रफी अहमद किदवई आदि अनेक कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी की आवाज को बुलंद करने के लिए वर्ष 1937 में नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि घाटे से जूझ रहे नेशनल हेराल्ड को कांग्रेस ने वर्ष 2002 से 2011 के बीच 100 किश्तों में 90 करोड़ का कर्ज दिया, जिसे केंद्र सरकार व भाजपा देशभर में एक आपराधिक कृत्य के रूप में दिखा देशवासियों को गुमराह करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं पर केंद्र सरकार ईडी व अन्य माध्यमों से उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख नवल किशोर, नगर अध्यक्ष सेवादल युद्धवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, गोदांबरी रावत, कमला रावत, जिपं सदस्य कुलदीप रावत, मनमोहन सिंह, नितिन बिष्ट, आशीष नेगी और उमाचरण बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही मोदी सरकार
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत उनके परिजनों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राजनीतिक द्वेष भावना से की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रतिशोध की भावना से ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करने से रोकने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, विजय गुनसोला, साब सिंह सजवाण, पुरुषोत्तम थलवाल, लखवीर चौहान, देवेंद्र नौडियाल, महावीर उनियाल, नवीन सेमवाल और मुर्तजा बेग आदि शामिल थे। संवाद

फोटो
कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
गोपेश्वर। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरेंद्र सिंह रावत, अरविंद नेगी, गोविंद सिंह सजवाण, दर्शन लाल, राजेंद्र सिंह रावत, पुष्पा कोहली, मदन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed