फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress took out torch procession in the city

कांग्रेस ने नगर में निकाला मशाल जुलूस

Sat, 04 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congress took out torch procession in the city
श्रीनगर में मशाल जूलुस निकालते कांग्रेसी - फोटो : SHRINAGAR
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए नगर में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शीघ्र ही नगर से पानी के मीटरों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर मशाल जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रतिशोध की भावना से नगर पालिका को नगर निगम बनाना चाहती है। जबकि अधिकतर लोग इसके विरोध में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक नगर की जनता को 20 हजार लीटर पानी फ्री देने की बात कर रहे हैं। अगर वह जनता का हित चाहते हैं, तो पानी के मीटरों को क्यों नहीं हटा देते। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज व बेस चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त है। स्वास्थ्य मंत्री का गृह जनपद होने के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सही नहीं हो पाई है। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह रावत, शिव लाल, लाल सिंह नेगी, वायएस पंवार, उम्मेद सिंह मेहरा, सभासद संजय कुमार, विनोद मैठाणी, बसंती जोशी व अंजू भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed