फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress President's political attack; corners government over unemployment and inflation.

Pauri News: कांग्रेस अध्यक्ष का सियासी प्रहार, बेरोजगारी व महंगाई पर घेरी सरकार

Wed, 26 Aug 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Congress President's political attack; corners government over unemployment and inflation.
पौड़ी। मुख्यालय में कांग्रेस की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई आदि मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गोदियाल ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर कांग्रेस ने देशहित के लिए सब कुछ किया है। दावा किया कि कांग्रेस की सरकार आते ही बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, वरिष्ठ नेता सुंदर लाल मुयाल, अरुणा कुमार, अनूप सिंह, भरत सिंह, अनिल कुमार, श्रीकांत, तस्लीम जावेद, राहत हुसैन, विजय दर्शन बिष्ट, आशीष नेगी, कमला नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन यशोदा नेगी ने किया।
विज्ञापन



- बिजली गुल होने पर गोदियाल ने कसा तंज
गणेश गोदियाल जैसे ही मंच से संबोधन के लिए पहुंचे वैसे ही अचानक प्रेक्षागृह की बिजली गुल हो गई। गोदियाल ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि उनकी आवाज को जनता तक नहीं पहुंचने देने के लिए ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उनकी इस टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दीं। इसी बीच करीब दो मिनट बाद बिजली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिलाओं के लिए सरकार का काम सराहनीय : ऋतु खंडूड़ी

फोटो

पाबौ/थलीसैंण/कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पैठाणी व थलीसैंण में रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुए। पैठाणी में हुए समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री डॉ. रावत को राखी बांधी। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर राज्य मंत्री अनुराधा वालिया, डॉ. दीपा रावत, ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख पाबौ लता देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, प्रियंका रावत, रजनी देवी, शर्मिला भट्ट, मोनिका देवी, सुलोचना देवी आदि मौजूद रहे। वही कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने बुधवार को मालिनी गौरव सेनानी एवं पूर्व अर्धसैनिक बल संगठन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष कुबेर जलाल, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, दौलत सिंह रावत, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद केष्टवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed