{"_id":"5f00d8c08ebc3ea14a4da222","slug":"congress-lashed-out-at-the-black-strip-dam-government-shrinagar-news-jmu2135958120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 05 Jul 2020 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : pixabay
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का सप्ताह भर का प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने टाली साहिब, गुरुद्वारा पक्का ग्रंथ तालाब तिल्लो के म्युनिसिपल पार्क में प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताया और इसके दाम कम करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कच्चे तेल की कीमतों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सप्ताह भर की हड़ताल की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। तेल की कीमतों को लेकर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। कोविड संकट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला है।
सरकार की इन नीतियों से आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रमण भल्ला ने कहा कि तेल की बढ़ी कीमतों से लगभग प्रत्येक जरूरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। फल-सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने विरोध को जारी रखेगी। पार्टी की ओर से सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
ब्लॉक और जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। सीमावर्ती मुद्दों को हल करने में सरकार विफल रही है। प्रदर्शन में कांता भान, रजनीश शर्मा, मनमोहन सिंह, एसएस शिंगारी, सुरेश डोगरा, गुरदर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनिका शर्मा, गौरव चोपड़ा आदि शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुनानक नगर में भी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।