फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress accuses BJP government of spreading hatred

अतिथि शिक्षको ने किया नई अतिथि शिक्षक भर्ती का विरोध

Thu, 17 Nov 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congress accuses BJP government of spreading hatred
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पदों पर नई भर्ती का विरोध किया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में वर्ष 2015 से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने अभी तक कोई नीति नहीं बनाई है। वर्तमान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त नहीं माने जाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन आज तक शासनादेश नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में संघ की अध्यक्ष रेखा रावत ने कहा कि जिले में 2015 से 400 अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं और प्रदेश में 4 हजार अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को पहले सेवारत अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के ठोस प्रयास करने चाहिए। कहा कि विभाग में समायोजित किए बिना सरकार नई भर्ती करने जा रही है जिसका संगठन पुरजोर विरोध किया जाएगा। उपाध्यक्ष ऊषा गुसाईं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का गृह जिला होने के बाद भी यहां जिले के अतिथि शिक्षकों को जून 2022 का मानदेय नहीं मिल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed