फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Challan notice came after online payment, woman complained to CO

Pauri News: ऑनलाइन भुगतान के बाद आया चालान का नोटिस, महिला ने सीओ से की शिकायत

Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Challan notice came after online payment, woman complained to CO

विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर में एक महिला ने हेलमेट चालान के निस्तारण में गड़बड़ी के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) से शिकायत की है। पीड़िता अराधना का कहना है कि 21 अप्रैल को हेलमेट न पहनने पर उसका चालान हुआ था, जिसे उसने 24 अप्रैल को ही ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद 10 जुलाई को उसे एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें चालान भुगतान न होने की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि इसके बाद 19 जुलाई को फिर से एक संदेश आया, जिसमें बताया गया कि चालान न्यायालय भेज दिया गया है। अराधना ने बताया कि भुगतान के दो माह बाद भी चालान का निस्तारण न होना हैरान करने वाला है और अब उसे कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेज दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार से मुलाकात कर समस्या साझा की।




बताया जा रहा है कि डिजिटल सिस्टम में तकनीकी खामी के चलते आम नागरिकों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर चालान भरने के बावजूद, कई बार भुगतान का डेटा अपडेट नहीं हो पाता, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि ऐसे दो-तीन और मामले सामने आए हैं, जिनमें चालान का भुगतान हो चुका था लेकिन सर्वर की तकनीकी समस्या के चलते रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ। विभाग इस समस्या की तह तक जाकर समाधान का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed