{"_id":"616c5802f9d6fe72b50937b2","slug":"case-registered-against-the-accused-of-fraud-pauri-news-drn3936271106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोपी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोपी पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पौड़ी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने एसआई वजिंद्र नेगी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुख्यालय पौड़ी निवासी एक व्यक्ति ने देहरादून निवासी शहबाज अंसारी से थ्रीडी-ग्लो साइन बोर्ड बनाए जाने का मार्च 2021 में अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार तीन साइन बोर्ड डेढ़ लाख की लागत से एक सप्ताह के भीतर तैयार किए जाने थे। इसके लिए शहबाज अनुबंध की करीब 50 फीसदी राशि (70 हजार) का अग्रिम भुगतान में ले गया था। सात माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शहबाज ने साइन बोर्ड तैयार कर नहीं दिए। इसके बाद पौड़ी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पौड़ी में उक्त आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपी शहबाज अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई वजिंद्र नेगी को सौंप दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।