फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Car engulfed in Srinagar hydroelectric project lake

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में समाई कार

Wed, 02 Feb 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Car engulfed in Srinagar hydroelectric project lake
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर के समीप श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील (अलकनंदा नदी) में समा गई। हादसे में कार चालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस और एसडीएआरएफ ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे श्रीनगर से करीब छह किमी दूर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए झील में समा गई। कार को गिरते समीप ही काम कर रहे मजदूरों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। श्रीकोट चौकी प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि झील में एक शव को उतराते देखा गया, जिसको पानी से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कार चालक फरासू निवासी रविंद्र (45) पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। रविंद्र श्रीकोट निवासी एक व्यक्ति की टैक्सी चलाता था। बुधवार को देहरादून सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहा था, लेकिन गांव से करीब एक किमी पहले यह हादसा हो गया। एसआई रावत ने बताया कि कार का पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया यही सामने आया है कि कार में सिर्फ चालक ही सवार था।
विज्ञापन

डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी में मनसूना-जुगासू-राउंलेक-रांसी मोटर मार्ग पर पत्थरों से भरा एक डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12.30 बजे मनसूना के समीप डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के एक मोड़ से दूसरे मोड़ के समीप जा गिरा। हादसे में वाहन चालक बीरेंद्र सिंह (53) पुत्र बैशाख सिंह, निवासी ताल-जामण (बडेथ) उप तहसील बसुकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान रांसी जा रहे युवकों व अन्य लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए पीएचसी ऊखीमठ लाने का प्रयास किया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि दुर्घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed